
जानें- क्या कहता है आपका (शुक्रवार 04 मई 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज शुक्रवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धैर्यशीलता में कमी आयेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती हैं। यात्रा पर जाना हो सकता है।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु खर्चों की अधिकता से चिन्तित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मानसिक चिन्ताओं में कुछ कमी आयेगी। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। बातचीत से संयत रहें। कोई रुका हुआ धन मिल सकता है।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता रहेगी। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचने का प्रयास करें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मानसिक असन्तोष रहेंगे। क्रोध के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सुख में वृद्धि होगी। खर्चें बढ़ेंगें।
और राशि अगले पेज पर देखें।




