धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (शुक्रवार 04 मई 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Vikas Kumar
4 May 2018 11:06 AM IST
आज शुक्रवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। छोटे बहन-भाई से भेंट हो सकती है। भवन-सम्पत्ति का लाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगें। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परन्तु बातचीत में संयत रहें। खर्चों में वृद्धि होगी।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मसंयत रहें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। माता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शान्ति को रहेगी, परन्तु फिर भी व्यर्थ के विवाद व झगड़ों आदि से बचें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। खर्चों में वृद्धि होगी।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मन अशान्त रहेगा। मन में नकरात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है।

Next Story