
जानें- क्या कहता है आपका (शुक्रवार 06 अप्रैल 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज शुक्रवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्य के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज धैर्यशीलता में कमी आएगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन में असहज रहेंगे।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन बातचीत में संयत रहने का प्रयास करें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।
और राशि अगले पेज पर देखें।




