
जानें- क्या कहता है आपका (शुक्रवार 06 अप्रैल 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज मानसिक शांति रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज आत्मसंयत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज धैर्यशीलता में कमी आएगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। लेकिन स्थान परिवर्तन संभव है।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं।




