धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (शुक्रवार 11 मई 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Vikas Kumar
11 May 2018 8:37 AM IST
आज शुक्रवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। खर्च अधिक रहेंगे।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज परिवार में आपसी सहयोग रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि घट सकती है। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। उच्चपद की प्राप्ति हो सकती है।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी। भवन-सम्पत्ति के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। कुटुम्ब की किसी महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज परिवार की समस्याएं बढ़ेंगी। परिवार के सदस्यों के मध्य वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगें।

Next Story