
जानें- क्या कहता है आपका (शुक्रवार 15 दिसंबर 2017) का राशिफल

आज शुक्रवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज भौतिक सुखों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज परिवार में सुख-शांति रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफल रहेंगे। लेकिन आय में व्यवधान तथा खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मानसिक शांति रहेगी। आय में व्यवधान एवं खर्चों में अधिकता की स्थिति रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शांति रहेगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। शिक्षा में व्यवधान आएंगे।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। यात्राएं बढ़ेंगी। वस्त्रों आदि खर्चों में वृद्धि होगी।
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। कारोबार विस्तार से भाइयों का सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आपके कार्यों में व्यवधान आएंगे। आलस्य की अधिकता रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शांति रहेगी। लेकिन माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आय में अवरोध आएंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी संभव है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी।




