धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (शुक्रवार 20 अप्रैल 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Vikas Kumar
20 April 2018 7:43 AM IST
जानें- क्या कहता है आपका (शुक्रवार 20 अप्रैल 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज शुक्रवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज शुक्रवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मसंयत रहें। कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़े़गा। जीवनसाथी के परिवार की किसी महिला से धन प्राप्ती के योग बन रहे हैं।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज मन में शान्ति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज धैर्यशीलता में कमी रहेगी। सनतान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शान्ति रहेगी। कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा व साक्षात्कार आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज मन में उत्साह का संचार रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के योग भी बन रहे हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story