धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (शुक्रवार 20 अप्रैल 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Vikas Kumar
20 April 2018 7:43 AM IST
आज शुक्रवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज मन अशान्त रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज घरेलू समस्याएं आती रहेंगी। संयमित रहें। आपसी मनमुटाव से बचने का प्रयास करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। व्यर्थ के विवाद व झगड़ों से बचें। किसी कानूनी मसले में फंस सकते हैं।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मानसिक कठिनायां रहेंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा।

Next Story