धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (शुक्रवार 22 दिसंबर 2017) का राशिफल

Vikas Kumar
22 Dec 2017 5:00 AM IST
जानें- क्या कहता है आपका (शुक्रवार 22 दिसंबर 2017) का राशिफल
x

आज शुक्रवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आज धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आय में वृद्धि होगी।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज आपको पठन-पाठन में रुचि रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्‍यस्तता बढ़ेगी। आय के स्रोत विकसित होंगे। साथ ही नौकरी में स्‍थान परिवर्तन संभव है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मन अशांत रहेगा। आत्‍मसंयत रहें। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आपके आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। साथ ही परिश्रम की अधिकता रहेगी।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्य में सुधार होगा। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। आज आत्‍मसंयत रहें।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज धैर्यशीलता में कमी आएगी। पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। आज किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है।

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन अति उत्‍साही होने से बचें। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। आत्‍मसंयत रहें।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बाचतीत में संयत रहें। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। माता-पिता से धन की प्राप्‍ति हो सकती है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। दाम्पत्‍य सुख में वृद्धि होगी।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। उच्‍च शिक्षा के लिए किसी दूरस्‍थ स्‍थान पर जा सकते हैं।

Next Story