धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (शुक्रवार 23 नवंबर 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Desk Editor
23 Nov 2018 3:31 AM IST
आज शुक्रवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज अपनी भावनाओं को वश में रखें। आत्मसंयत रहें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज मानसिक शान्ति रहेगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। किसी धार्मिक स्थान के निर्माण में सहयोग कर सकते हैं। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

Next Story