धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (शुक्रवार 30 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Vikas Kumar
29 March 2018 11:45 PM GMT
आज शुक्रवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता-पिता का आर्थिक सहयोग मिल सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज आत्म संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से किसी भवन या सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आलस्य की अधिकता रहेगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है। भाइयों एवं बहनों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज वाहन सुख का विस्तार हो सकता है। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचने का प्रयास करें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज शोध के अतिरेक से बचें। वाणी में कठोरता का प्रभाव भी रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज परिवार में आपसी विवाद की परिस्थितियां बन सकती हैं अतः सतर्क रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में धार्मिक कार्य होंगें।

Next Story