धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (सोमवार 08 जनवरी 2018) का राशिफल

Vikas Kumar
8 Jan 2018 5:00 AM IST
जानें- क्या कहता है आपका (सोमवार 08 जनवरी 2018) का राशिफल
x

आज सोमवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। रहन-सहन कष्‍टमय रहेगा।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। सम्‍पत्‍ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। मीठे खानपान में भी रुचि बढ़ सकती है।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। परिवार की समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज अति उत्‍साही होने से बचें। धार्मिक कार्यों में व्‍यस्‍तता बढ़ सकती हैं। किसी धार्मिक भवन के निर्माण में सहयोग कर सकते हैं।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। माता से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं।

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज किसी मित्र का आगमन हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज धार्मिक एवं शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आ सकते हैं। भवन के निर्माण में खर्च तो बढ़ेंगे, लेकिन निर्माण कार्यों में व्‍यवधान भी आ सकते हैं।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन स्‍थानांतरण की भी संभावना है।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मित्रों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। कारोबार के विस्तार में भाइयों का सहयोग मिल सकता है। लाभ के अवसर बढ़ सकते हैं।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र के सहयेाग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

Next Story