धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (सोमवार 09 अप्रैल 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Vikas Kumar
9 April 2018 10:59 AM IST
आज सोमवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ सकता है। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की वृद्धि होगी। कारोबार में कठिनाई आ सकती है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज रोजमर्रा के कार्यों में कठिनाइयां या सकती हैं। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। स्वास्थ के प्रति सचेत रहें।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज क्रोध एवं आवेश के अधिकता रहेगी। पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। बहन-भाइ्रयों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा में व्यवधान आएंगे।

Next Story