
धर्म-कर्म
जानें- क्या कहता है आपका (सोमवार 12 फरवरी 2018) का राशिफल
शिव कुमार मिश्र
12 Feb 2018 8:06 AM IST

x
आज सोमवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ेंगे। माता का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन अशांत रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। मित्रों के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शांति रहेगी, लेकिन नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आत्मविश्वास से तो परिपूर्ण रहेंगे, लेकिन किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज अध्धयन में रुचि रहेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी।
बाकी राशियाँ अगले पेज पर
Next Story




