
जानें- क्या कहता है आपका (सोमवार 14 मई 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज सोमवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। माता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत रहें। सन्तान सुख में वृद्धि होगी।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज किसी मित्र का आगमन हो सकता है। मित्रों के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिक रहेगी।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
और राशि अगले पेज पर देखें।




