धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (सोमवार 14 मई 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 3

Vikas Kumar
14 May 2018 8:10 AM IST
आज सोमवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मन में नकारात्मक विचारों का प्रवाह रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। माता का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे।

Next Story