धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (सोमवार 19 फरवरी 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Vikas Kumar
19 Feb 2018 11:00 AM IST
जानें- क्या कहता है आपका (सोमवार 19 फरवरी 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x

आज सोमवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज परिवार की समस्‍या बढ़ सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती है। रहन-सहन कष्‍टमय रहेगा।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्‍या परेशान कर सकती हैं। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन आत्‍मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। मित्रों के सहयोग से यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आत्‍मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। कुटुम्‍ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगा। खर्चे अधिक रहेंगे।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story