धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (सोमवार 21 मई 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Vikas Kumar
21 May 2018 7:20 AM IST
आज सोमवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज परिवार की समस्‍या परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। रहन-सहन कष्‍टदायी होगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज क्रोध के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती हे। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्‍मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता से बचें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। घर में धार्मिक कार्य होंगे।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज वाणी में सौम्‍यता तो रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। रहन-सहन कष्‍टदायी हो सकता है।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मानसिक शांति रहेगी। संतान के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। कुटुम्‍ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्‍त्र उपहार में मिल सकते हैं।

Next Story