धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (सोमवार 26 फरवरी 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Vikas Kumar
26 Feb 2018 5:00 AM IST
जानें- क्या कहता है आपका (सोमवार 26 फरवरी 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x

आज सोमवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज व्‍यर्थ की चिंताओं से परेशान रहेंगे। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। भाइयों से मतभेद हो सकते हैं।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज संचित धन में कमी आएगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्‍वादु खानपान में रुचि रहेगी। खर्चों में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज लेखनादि बौद्धिक कार्यों से मान-सम्‍मान बढे़गा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। शासन-सत्‍ता का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शांति रहेगी। दाम्‍पत्‍य सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्‍टदायी हो सकता है।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। खर्च में बढ़ोतरी होगी।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज धैर्यशीलता में कमी आएगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story