धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (सोमवार 26 फरवरी 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Vikas Kumar
26 Feb 2018 5:00 AM IST

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज भौतिक सुखों का विस्‍तार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज दाम्‍पत्‍य सुख में वृद्धि होगी। वस्‍त्रादि उपहार में मिल सकते हैं। सम्‍पत्‍ति का विस्तार होगा, लेकिन बातचीत में संयत रहें।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आलस्‍य की अधिकता रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में व्‍यवधान आएंगे।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन हो सकता है।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में इच्‍छा विरुद्ध कोई जिम्‍मेदारी मिल सकती है।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज व्‍यर्थ की चिंताओं से परेशान रहेंगे। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। भाइयों से मतभेद हो सकते हैं।

Next Story