
जानें- क्या कहता है आपका (सोमवार 28 मई 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। लेखन आदि बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धनार्जन के स्रोत विकसित होंगे।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशान्त रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परन्तु जल दुर्घटना के योग बन रहे हैं। नदी एवं जलाशय से सर्तक रहें।




