धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 03 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Vikas Kumar
3 March 2018 11:04 AM IST
आज शनिवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज संचित धन में वृद्धि होगी। भवन या संपत्‍ति में निवेश कर सकते हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्‍तार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज संचित धन में कमी आएगी। कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मानसिक शांति रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

Next Story