धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 05 मई 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Vikas Kumar
5 May 2018 8:00 AM IST
जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 05 मई 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज शनिवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज शनिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज किसी मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्वाद खान-पान में रुचि बढ़ेगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगें। खर्चों में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। परन्तु स्वास्थ के प्रति भी सचेत रहें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगें। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। परन्तु कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। लाभ में कमी रहेगी।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज धार्मिक संगीत के प्रति रुझान रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story