धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 07 अप्रैल 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Vikas Kumar
7 April 2018 5:15 AM IST
जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 07 अप्रैल 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x
आज शनिवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

आज शनिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खर्चों की अधिकता तो रहेगी, परन्तु आय की स्थिति भी सन्तोषपूर्ण रहेगी।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिवार के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगें। मन में नकरात्मक विचारों के प्रभाव से बचें।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशान्त रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय में कमी तथा खर्चों की अधिकता की स्थिति रहेगी।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वाहन सुख में कमी आ सकती हैं।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story