
जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 13 जनवरी 2018) का राशिफल

आज शनिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार का विस्तार होगा।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। खर्चों की अधिकता से चिंतित रहेंगे।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शीत रोगों से पीड़ित हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। लेकिन स्थान परिवर्तन भी संभव है।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
और राशि अगले पेज पर देखें।




