धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 17 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Vikas Kumar
17 March 2018 5:15 AM IST
आज शनिवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। रहन सहन में असहज रहेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज संचित धन में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती है। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगें, परन्तु किसी दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। जीवन साथी को स्वास्थ्य विकार मतभेद हो सकते हैं।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगें। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होंगें। भाइयों के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज धैर्यशीलता में कमी आयेगी। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

Next Story