
जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 20 जनवरी 2018) का राशिफल

आज शनिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। यश में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन आत्मविश्वास में कमी भी आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज कारोबार का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।
और राशि अगले पेज पर देखें।




