धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 20 जनवरी 2018) का राशिफल - Page 2

Vikas Kumar
20 Jan 2018 5:00 AM IST

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज वाहन सुख में वृद्धि होगी। वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज धैर्यशीलता में कमी आएगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता से धन प्राप्‍ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज अध्‍ययन में रुचि बढ़ेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन विकसित हो सकते हैं। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। बातचीत में संयत रहें।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शांति तो रहेगी। लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मन अशांत रहेगा। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्‍त्र उपहार में मिलेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

Next Story