
जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 23 दिसंबर 2017) का राशिफल

आज शनिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। खर्च बढ़ेंगे। परिवार की समस्याओं से चिंतित रहेंगे। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। पारिवारिक सुख में कमी आएगी।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आपके आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन किसी अज्ञात भय से परेशान भी हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन में असहज भी हो सकते हैं।
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज पठन-पाठन में रुचि रहेगी। लेकिन आत्मसंयत रहें। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज बातचीत में संतुलन बनाए रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। खर्च बढ़ेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। आय में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। लेकिन शीत रोगों से सतर्क रहें।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन अशांत रहेगा। आय में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।




