
जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 27 जनवरी 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आज आपका दिन - Page 2
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। सम्पत्ति का विस्तार हो सकता है। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। माता से धन प्राप्ति हो सकती है।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। चिकित्सकीय खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन फिर भी धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।




