धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 31 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Vikas Kumar
31 March 2018 5:15 AM IST
आज शनिवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन हो सकता है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज पारिवारिक समस्‍याएं बढ़ सकती हैं। आत्‍मसंयत रहें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। माता का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज पठन-पाठन में रुचि रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्‍की के योग बन रहे हैं।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज नौकरी में स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। भवन सम्‍पत्‍ति से आय के साधन बन सकते हैं। अनियोजित खर्चों की अधिकता रहेगी।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धैर्यशीलता में कमी आएगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज नौकरी में इच्‍छा विरुद्ध कोई अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है। मन अशांत रहेगा। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

Next Story