
जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 06 मई 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज रविवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज मानसिक शान्ति रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। सन्तान को स्वास्थ विकार हो सकते हैं।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशान्त रहेगा। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज क्रोध की अधिकता रहेगी। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।
और राशि अगले पेज पर देखें।




