
जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 07 जनवरी 2018) का राशिफल

आज रविवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। घरेलू समस्या परेशान करेंगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज क्रोध की त्रीवता से परेशान रहेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास में कमी आएगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज वाणी में सौम्यता रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। लेकिन बातचीत में संतुलन बनाए रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है।
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। क्रोध की त्रीवता रहेगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। रहन-सहन में असहज रहेंगे।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचने का प्रयास करें। संचित धन में कमी आ सकती है।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज अध्ययन में रुचि रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धैर्यशीलता में कमी आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद समाचार मिलेंगे।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन आत्मविश्वास में कमी भी आएगी। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिल सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा।




