
जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 08 अप्रैल 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज रविवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, परन्तु सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आय में कमी तथा खर्चों की अधिकता की स्थिति रहेगी।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खान-पान के प्रति सचेत रहें।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज किसी अज्ञात भय से परेशान रहेंगें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगें। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज मन अशान्त रहेगा। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगें।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगें। मीठे खान-पान के प्रति रुझान बढ़ सकता है।
और राशि अगले पेज पर देखें।




