धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 11 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Vikas Kumar
10 March 2018 11:45 PM GMT
आज रविवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज मानसिक शांति रहेगी। लेकिन आत्‍मविश्वास में कमी रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी में अवसर मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन अति उत्‍साही होने से बचें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा के योग बन रहे हैं। माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज परिवार की जिम्‍मेदारी बढ़ सकती हैं। रोजमर्रा के कार्यों में व्‍यवधान आ सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आय में व्‍यवधान तथा खर्चों की अधिकता रहेगी। भौतिक सुखों का विस्तार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

Next Story