
जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 13 मई 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आलस्य की अधिकता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियां हो सकती हैं।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सुनियोजित खर्च बढ़ेंगे।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धैर्यशीलता में कमी रहेगी। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव तो रहेंगे। परन्तु नकारात्मक विचारों का दुष्प्रभाव भी हो सकता है। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्त हो सकता है।




