धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 14 जनवरी 2018) का राशिफल

Vikas Kumar
14 Jan 2018 5:00 AM IST
जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 14 जनवरी 2018) का राशिफल
x

आज रविवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्‍मविश्वास में कमी रहेगी। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन की संभावना रही है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज भौतिक सुखों का विस्‍तार होगा। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। संतान को कष्‍ट होंगे।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्‍मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार में प्रतिकूल परिस्‍थितियां रहेंगी। आत्‍मसंयत रहें। शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आएंगे।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन स्‍थान परिवर्तन भी हो सकता है। परिवार से दूर हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज शिक्षा एवं शोध आदि कार्यों के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। खर्च अधिक रहेंगे। सम्‍पत्‍ति में वृद्धि होगी। आय के स्रोत विकसित होंगे।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story