धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 15 अप्रैल 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Vikas Kumar
15 April 2018 5:15 AM IST
आज रविवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मीठे खान-पान के प्रति रुझान बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। भौतिक सुखों का विस्तार होगा। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

Next Story