धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 18 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Vikas Kumar
18 March 2018 5:15 AM IST
आज रविवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफल:

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज रहन-सहन कष्‍टमय रहेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज आत्‍मसंयत रहें। परिवार की समस्‍या से परेशान हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी मित्र का साथ मिल सकता है। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। संचित धन में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। किसी सम्‍पत्‍ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं।

Next Story