
जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 21 जनवरी 2018) का राशिफल

आज रविवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मानसिक कठिनाइयां आ सकती हैं। संतान सुख में कमी आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज मन अशांत रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक कार्य में व्यस्तता बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज धैर्यशीलता में कमी आएगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान करेंगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
और राशि अगले पेज पर देखें।




