धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 21 जनवरी 2018) का राशिफल - Page 2

Vikas Kumar
21 Jan 2018 5:00 AM IST

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। रहन-सहन में असहज हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज आत्‍मविश्वास में वृद्धि तो होगी, लेकिन अति उत्‍साही होने से बचें। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज रोजमर्रा के कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। नौकरी में परिवार के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्‍थान पर जाना हो सकता है।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। किसी सम्‍पत्‍ति से धनार्जन के साधन विकसित हो सकते हैं।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज किसी मित्र का आगमन हो सकता है। मन में प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। घरेलू समस्‍याएं बढ़ सकती हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।

Next Story