
जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 24 दिसंबर 2017) का राशिफल

आज रविवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज संतान सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज अपनी भावनाओं को वश में रखें। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। आत्मसंयत रहें।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा पर जा सकते हैं।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, लेकिन क्रोध के अतिरेक से बचें। क्रोध के अतिरेक से बचें। जीवनसथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। शीत रोगों के प्रति सतर्क रहें। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आय में वृद्धि संभव है।
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को सहयोग मिलेगा। रहन-सहन में असहज हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों में परिशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आलस्य की अधिकता रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन भी संभव है।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शांति रहेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। भाइयों के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। परिवार से दूर जाना पड़ सकता है।




