धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 25 फरवरी 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Vikas Kumar
25 Feb 2018 5:00 AM IST
जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 25 फरवरी 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x

आज रविवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज मन शांत तो रहेगा, लेकिन धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज महत्‍वाकांक्षाएं बढ़ेंगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्‍मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, लेकिन क्रोध की अधिकता भी रहेगी। माता-पिता के स्‍वास्‍थ्‍य की समस्‍या से परेशान भी हो सकते हैं।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्‍कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन एवं विस्तार हो सकता है।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आएंगे।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story