
जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 31 दिसंबर 2017) का राशिफल

आज रविवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज क्रोध की त्रीवता में कमी आएगी। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज मानसिक शांति रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकती है। रहन-सहन कष्टमयी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मन अशांत रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज क्रोध की त्रीवता में कमी आएगी। लेकिन बातचीत में संयत रहने का प्रयास करें। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं।
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज मन अशांत रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आय में वृद्धि होगी।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज धैर्यशीलता में कमी रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बातचीत में संतुलित रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।




