
क्या कहते है आज आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका दिन (राशिफल) - Page 2
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं।किसी समस्या को सुलझाने की कोशिश करते रहें। आप सफल हो सकते हैं। परेशान लोगों को भी राहत मिल सकती है। पार्टनर से सहयोग और मिलेगा। अपनी बुद्धि कौशल से आप दुश्मनों को हरा सकते हैं। कपड़े का बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छा फायदा हो सकता है। विवाहित लोगों के दाम्पत्य जीवन में खुशी आ सकती है।जीवनसाथी की किसी बात से आपको ज्यादा ही गुस्सा आ सकता है। संभल कर रहें। दाम्पत्य जीवन में खुशी आएगी।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। आपके कामकाज से कुछ लोग सहमत और संतुष्ट हो सकते हैं। आने वाले दिनों में धन लाभ के इशारे मिलेंगे। किसी के साथ लंबी बातचीत हो सकती है, जो आपको पसंद आएगी। पुराने कामकाज के नतीजे आपके फेवर में हो सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं।पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेगा और आपको सपोर्ट भी करेगा। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा साबित हो सकता है।
धनु राशि- धनु धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है।कोई भी काम प्लानिंग से करें तो बड़ा फायदा हो सकता है। अचानक धन लाभ हो सकता है। शांति से दिन बिताएं। कोई भी काम सोच समझकर और प्लानिंग से करें तो आपके लिए अच्छा होगा। कुछ ऐसे काम आज शुरू हो सकते हैं जो आने वाले 2-3 दिनों तक चलेंगे। दाम्पत्य जीवन में भी तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी के लिए आप और आपकी बातें ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकती हैं।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। - आज आप जो सोचेंगे वो काम पूरा करने की कोशिश भी करेंगे। आपका मन जो कहे, उस पर ध्यान जरूर दें। परेशानियां पहले से कुछ कम होने की संभावना है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं या उनकी प्लानिंग भी बन सकती है। माता से पूरा सहयोग मिलेगा।पार्टनर और आप अजीब समस्या में उलझ सकते हैं। थोड़ी बहस और तनाव भी हो सकता है। आज आप सोच-समझकर ही बोलें।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। सोचे हुए काम पूरे करने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। आप ज्यादा संवेदनशील भी हो सकते हैं। पारिवारिक और प्रोफेशनल संबंधों में मजबूती आ सकती है। भाइयों और दोस्तो से मदद मिल सकती है। निवेश से फायदा हो सकता है। बिजनेस में यात्रा फायदेमंद हो सकती है। अविवाहित लोगों को कोई प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। इसे गंभीरता से लें। शादीशुदा लोगों के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। किस्मत का साथ मिल सकता है। रुका हुआ पैसा भी वापस मिलने के योग हैं। बिजनेस में धन लाभ की संभावना बन रही है। काम करने के तरीके से आपको फायदा हो सकता है। कई तरह की बातें आपके सामने आ सकती हैं। हर बात पर आपको काफी बारीकी से विचार करने की जरूरत है। आपकी तरफ से पार्टनर खुश रहेगा, लेकिन हो सकता पार्टनर आपको जाने-अनजाने में कहीं हर्ट भी कर दें।




