धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (बृहस्पतिवार 09 नवंबर 2017) का राशिफल

Vikas Kumar
9 Nov 2017 5:00 AM IST
जानें- क्या कहता है आपका (बृहस्पतिवार 09 नवंबर 2017) का राशिफल
x

आज बृहस्पतिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज कारोबारियों के लिए अच्छा दिन है। आज किसी नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए सुबह का समय अनुकूल रहेगा। आज सरकारी लाभ होने की संभावना है।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज मित्रों तथा स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट आनंदप्रद रहेगी। साथ ही आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में व्यवधान आएंगे।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी रहेगा। आज के दिन को मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग आनंदमय बना देगा। नौकरी में इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आर्थिक दृष्टिकोण से आज आय के मुकाबले खर्च अधिक रहेगा। वाणी पर संयम रखिएगा। किसी के साथ बहस न हो, इसका ध्यान रखिएगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज सुबह का समय बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। साथ ही सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आनंदप्रद और लाभप्रद समाचार आपको मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आपका आज का दिन अनुकूल रहेगा। परिवारजनों के साथ आप का संबंध प्रेमभरा रहेगा। मित्रों और स्वजनों से उपहार मिलेंगे। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज शारीरिक रूप से शिथिलता और आलस्य रहेगा। व्यवसाय में आपके अधिकारी आप पर अप्रसन्न हो सकते हैं। आरोग्य अच्छा रहेगा। आय के स्रोत विकसित होंगे।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज के दिन आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से अनिष्ट विषयों से छुटकारा मिलेगा। साथ ही शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज सुख और दुख की मिश्र भावना दिनभर रहेगी। सुबह के समय आप आनंद और मनोरंजन में डूबे रहेंगे। साथ ही नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज परिवार में सुख-शांति और आनंदपूर्ण वातावरण बना रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। बातचीत करते समय क्रोध पर संयम बरतें।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज के दिन कला के प्रति आपकी विशेष रुचि रहेगी। साथ ही खर्च की मात्रा आज के दिन अधिक रहेगी। वाहन के रखरखाव पर खर्चों में वृद्धि होगी।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज विचारों की अधिकता के कारण मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा इसलिए जमीन, मकान संपत्ति जैसे विषयों पर चर्चा आज न करें। आज कुछ पुराने मित्रों भेंट हो सकती है।

Next Story