धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (बृहस्पतिवार 01 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Vikas Kumar
1 March 2018 5:15 AM IST
आज बृहस्पतिवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन आत्‍मसंयत भी रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज पारिवारिक समस्‍याएं बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। व्‍यर्थ के लड़ाई-झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं। लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। परिवार से मांगलिक कार्य होंगे। भवन के सौंदर्यीकरण के कार्य हो सकते हैं।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार की जिम्‍मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

Next Story