
जानें- क्या कहता है आपका (बृहस्पतिवार 03 मई 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज बृहस्पतिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज भाइयों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज भवन सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेाग। वस्त्रों के प्रति रुझान रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन की संभावनाएं बन रही हैं।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्चों में वृद्धि होगी।
और राशि अगले पेज पर देखें।




