
जानें- क्या कहता है आपका (बृहस्पतिवार 03 मई 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज धैर्यशीलता में कमी रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज मन अशांत रहेगा। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मानसिक शांति रहेगी। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। संचित धन में कमी आ सकती है।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।




