धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (बृहस्पतिवार 22 फरवरी 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Vikas Kumar
22 Feb 2018 5:00 AM IST
जानें- क्या कहता है आपका (बृहस्पतिवार 22 फरवरी 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
x

आज बृहस्पतिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन में शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। माता का सानिध्य मिल सकता है। वस्‍त्रों का उपहार प्राप्‍त हो सकता है।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्‍मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। दाम्‍पत्‍य सुख में कठिनाइयां आ सकती हैं।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्‍मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त हो सकते हैं।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, लेकिन धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। धार्मिक कार्यों में व्‍यस्‍तता हो सकती है।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मन अशांत रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्‍वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।

और राशि अगले पेज पर देखें।

Next Story